मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

क्या अजित पवार की पार्टी में शामिल होंगे शरद गुट के सांसद ? अनिल देशमुख ने दिया बड़ा बयान

क्या अजित पवार की पार्टी में शामिल होंगे शरद गुट के सांसद ? अनिल देशमुख ने दिया बड़ा बयान

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को स्पष्ट किया कि पार्टी के सभी 12 सांसद शरद पवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा शरद पवार गुट के कुछ सांसदों से संपर्क करने और उन्हें अपने गुट में शामिल करने की कोशिशों की अटकलें तेज थीं।

अनिल देशमुख ने इस संदर्भ में सवालों का जवाब देते हुए कहा, “ये सभी बातें झूठ और निराधार हैं। हमारे सभी 8 लोकसभा सांसद और 4 राज्यसभा सदस्य शरद पवार के नेतृत्व में पूरी तरह से एकजुट हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि दोनों गुटों के बीच समझौते या विलय की चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है और यह सब महज अफवाहें हैं।

“पार्टी में कोई विभाजन नहीं”

अनिल देशमुख ने यह भी कहा कि शरद पवार और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के बीच राजनीतिक सहयोग की कोई संभावना नहीं है, खासकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी में किसी तरह का कोई विभाजन नहीं है और शरद पवार के नेतृत्व में सभी सदस्य पूरी एकजुटता के साथ काम कर रहे हैं।

सरपंच हत्या मामले पर प्रतिक्रिया

बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मुद्दे पर अनिल देशमुख ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

गौरतलब है कि अजित पवार की मां के हालिया बयान के बाद इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया था कि शरद पवार और अजित पवार के गुट आपस में मिलकर पार्टी का विलय कर सकते हैं। हालांकि, शरद पवार और उनके गुट के कई नेताओं ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

Share
अगला लेख → 2027 तक भारत में 24 लाख ब्लू कॉलर नौकरियां बनेंगी, इस क्षेत्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *