मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मेरठ में खौफनाक घटना : एक कमरे में पति-पत्नी समेत पांच लोगों की लाशें मिलीं

मेरठ में खौफनाक घटना : एक कमरे में पति-पत्नी समेत पांच लोगों की लाशें मिलीं

उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहैल गार्डन से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। पुलिस को चार शव घर के बेड के बॉक्स के अंदर और एक शव कमरे में कपड़े में लिपटा हुआ मिला।

पुलिस के मुताबिक, मृतक पति मोइन चिनाई मिस्त्री का काम करता था। उनकी पत्नी का नाम आसमा था और उनकी बेटियां अफ्सा (8 वर्ष), अजीजा (4 वर्ष), और अदीबा (1 वर्ष) थीं। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार बुधवार से दिखाई नहीं दिया था, जिससे शक बढ़ा।

गुरुवार शाम को मोइन का भाई सलीम अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का नज़ारा देखकर सभी सन्न रह गए। कमरे में मोइन और आसमा के शव कपड़ों में लिपटे हुए पड़े थे, जबकि तीनों बच्चियों के शव बेड के बॉक्स में छिपाए गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी आयुष विक्रम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस क्रूर घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

Share
अगला लेख → महाराष्ट्र में हार से कांग्रेस परेशान,  विजय वडेट्टीवार और स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *