मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली चुनाव: AAP और कांग्रेस के लिए नई चुनौती, सहयोगी पार्टी उतारेगी उम्मीदवार

दिल्ली चुनाव: AAP और कांग्रेस के लिए नई चुनौती, सहयोगी पार्टी उतारेगी उम्मीदवार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। अब इस चुनाव में एक महीने से भी कम का समय बचा है। इस बार मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस भी पूरी ताकत झोंकते हुए चुनावी मैदान में उतर चुकी है। लेकिन वोटिंग से पहले कांग्रेस और आप के लिए एक नई चुनौती सामने आ गई है। वामपंथी दलों ने भी दिल्ली चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है, जो INDIA गठबंधन में दरार की ओर इशारा कर रही है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता वृंदा करात ने गुरुवार को जानकारी दी कि वाम दल इस चुनाव में छह सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। उन्होंने कहा कि बाकी सीटों पर वाम दल भाजपा के खिलाफ सबसे मजबूत उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।

माकपा 6 में से 2 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

वृंदा करात ने झारखंड में माकपा के आठवें राज्य महाधिवेशन के दौरान बताया कि उनकी पार्टी दिल्ली की छह सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जिनमें से दो सीटों पर माकपा चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वाम दल भाजपा को हराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। जहां-जहां जरूरत होगी, भाजपा के खिलाफ मजबूत उम्मीदवारों का समर्थन किया जाएगा।

दिल्ली चुनाव की तारीखें घोषित

चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा। वोटिंग 5 फरवरी 2025 को होगी, जबकि नतीजे 8 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे।

Share
अगला लेख → दिल्ली हवाई अड्डे पर घना कोहरा, 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *