मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

इंग्लैंड के पास है वह अवसर, जिसे 40 साल से भारत नहीं पा सका क्या वह नया कीर्तिमान रच पाएगा ?

इंग्लैंड के पास है वह अवसर, जिसे 40 साल से भारत नहीं पा सका क्या वह नया कीर्तिमान रच पाएगा ?

भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से कोलकाता में होने वाली T20I सीरीज से होगी, जिसमें दोनों टीमें पांच मैचों के लिए आमने-सामने होंगी। इसके बाद, दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो 6 फरवरी से शुरू होगी। पहला वनडे नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक के बाराबाती स्टेडियम में होगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिहाज से, जो 19 फरवरी से शुरू होने वाली है।

अब तक दोनों टीमों के बीच 107 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत ने 58 मैच जीतें, जबकि इंग्लैंड ने 44 मैचों में जीत हासिल की। 3 मैच बेनतीजा रहे हैं और 2 मैच टाई हुए। भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। इंग्लैंड ने भारत में आखिरी बार 1984-85 में वनडे सीरीज जीती थी, और तब से अब तक इंग्लैंड भारत में एक भी वनडे सीरीज नहीं जीत सका है। भारत ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल:

  • पहला वनडे: 6 फरवरी 2025, नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
  • दूसरा वनडे: 9 फरवरी 2025, कटक (बाराबाती स्टेडियम)
  • तीसरा वनडे: 12 फरवरी 2025, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
Share
अगला लेख → सुपरहिट लिस्टिंग के बाद ₹188 से नीचे गिरकर इस शेयर ने अपना न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *