मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बाजार में मंदी के बावजूद Tata के इस स्टॉक में जबरदस्त तेजी, जानिए वजह

बाजार में मंदी के बावजूद Tata के इस स्टॉक में जबरदस्त तेजी, जानिए वजह

टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) के शेयरों में आज जोरदार उछाल देखा जा रहा है, जबकि शेयर बाजार में गिरावट का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को टीसीएस के शेयर 4036.65 रुपये पर बंद हुए थे, लेकिन आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही इसके शेयर 4200.00 रुपये के स्तर पर पहुंचे। सुबह 10:53 बजे तक, टीसीएस के शेयर लगभग 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 4233.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इस दौरान, टीसीएस के शेयरों का इंट्राडे हाई 4236.55 रुपये और इंट्राडे लो 4172.15 रुपये तक पहुंच चुका था। इस उछाल के साथ, कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई के करीब पहुंच गए हैं। टीसीएस का 52 वीक हाई 4585.90 रुपये और 52 वीक लो 3593.30 रुपये है।

वर्तमान में, टीसीएस का मार्केट कैप 15,33,200.77 करोड़ रुपये है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनाता है।

टीसीएस के शेयरों में यह तेजी कंपनी द्वारा घोषित वित्तीय परिणामों के कारण है। गुरुवार को टीसीएस ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2024) के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.95 प्रतिशत बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल की तीसरी तिमाही में यह 11,058 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11,909 करोड़ रुपये था। निवेशकों के लिए टीसीएस ने हर शेयर पर 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और 66 रुपये का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया है।

Share
अगला लेख → कैसरगंज तहसील में प्रधान और कोटेदारों की बैठक हुई, SDM ने फा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *