मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

भोपाल में ट्रक ने कॉलेज बस को टक्कर मारी, एक छात्र की मौत, 35 स्टूडेंट्स और 2 प्रोफेसर घायल

भोपाल में ट्रक ने कॉलेज बस को टक्कर मारी, एक छात्र की मौत, 35 स्टूडेंट्स और 2 प्रोफेसर घायल

भोपाल की राजधानी में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक छात्र की जान चली गई और दो प्रोफेसर समेत 35 छात्र घायल हो गए। यह दुर्घटना आउटर भोपाल के भौंरी बाइपास पर हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक बस को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और छात्रों को बस से बाहर निकालने में मदद की। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। पीपुल्स स्कूल ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग के छात्र आईसर कंपनी के प्लांट का दौरा करके लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में 6 छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, बिरसिंहपुर पाली के रहने वाले छात्र विनीत साहू ने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। वहीं, छात्र विमल यादव और शिवम लोधी भी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
अगला लेख → ईडी ने आरजेडी विधायक के 18 ठिकानों पर छापेमारी की, बिहार सहि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *