मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट UP में नौकरियों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा नियुक्तियां

उत्तराखंड में UCC इसी महीने होगी लागू , सीएम धामी ने की घोषणा

उत्तराखंड में UCC इसी महीने होगी लागू , सीएम धामी ने की घोषणा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने राज्य में किए गए विभिन्न विकास कार्यों और पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) इसी महीने लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा जहां समान नागरिक संहिता का कानून लागू होगा।

पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि धामी सरकार 1 जनवरी 2025 से यूसीसी लागू करेगी। हालांकि, नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के कारण 23 जनवरी तक कोई फैसला संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में यह अनुमान है कि उत्तराखंड सरकार 26 जनवरी 2025 को यूसीसी लागू करने की घोषणा कर सकती है।

उत्तराखंड में बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, शारदा नदी पर भी एक कॉरिडोर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। 29वें उत्तरायणी मेले का उद्घाटन करने बरेली पहुंचे धामी ने बताया कि राज्य में कई विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं। बाबा केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जबकि बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत कार्य हो रहा है। इसके अलावा, कुमाऊं क्षेत्र के मंदिरों का सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य भी जारी है।

‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ के लिए हो रहा है विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्णागिरी धाम में उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जो गर्व की बात है। अब वहां शारदा कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे सुन्दर घाट और अन्य सुविधाओं का विकास होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ और पर्यटन के लिए एक प्रमुख स्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि लोग विदेशों में शादी और अन्य आयोजनों की बजाय देवभूमि को प्राथमिकता दें।

कानूनी सुधारों पर जोर

मुख्यमंत्री ने राज्य में किए गए कानूनी सुधारों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने धर्मांतरण रोधी कानून, सख्त दंगा रोधी कानून और नकल विरोधी कानून लागू किए हैं। साथ ही भूमि जिहाद पर रोक लगाने के लिए भी कड़ा कानून बनाया गया, जिसके तहत 5000 एकड़ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

धामी ने यह भी बताया कि उत्तराखंड 28 जनवरी से 28वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस खेल समारोह का समापन हल्द्वानी में होगा।

Share
अगला लेख → अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन एम्स में भर्ती, दिल्ली पुलिस ने सुर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *