मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन एम्स में भर्ती, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन एम्स में भर्ती, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

अंडरवर्ल्ड डॉन और कुख्यात गैंगस्टर छोटा राजन को स्वास्थ्य समस्या के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटा राजन को जिस वार्ड में भर्ती किया गया है, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

छोटा राजन को अक्टूबर 2015 में इंडोनेशिया के बाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था और भारत लाया गया था। तब से वह भारतीय जेल में बंद है।

उम्रकैद की सजा पर लगी रोक

पिछले साल मई में एक विशेष अदालत ने होटल व्यवसायी की हत्या के मामले में छोटा राजन को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस सजा को निलंबित कर दिया और उसे जमानत दे दी। इसके बावजूद, वह अन्य कई आपराधिक मामलों के कारण जेल में ही है। इसके अलावा, करीब 28 साल पुराने एक व्यवसायी की हत्या के मामले में, सबूतों की कमी के कारण, अदालत ने छोटा राजन को बरी कर दिया था।

एक अन्य मामले में भी हुआ बरी

कुछ साल पहले, मुंबई की एक सत्र अदालत ने छोटा राजन को दाऊद इब्राहिम के गिरोह के एक कथित सदस्य की हत्या के मामले में आरोपमुक्त कर दिया था। यह हत्या सितंबर 1999 में मुंबई के अंधेरी इलाके में हुई थी, जिसमें दाऊद गिरोह के सदस्य अनिल शर्मा को राजन के गुर्गों ने गोली मार दी थी। अदालत ने इस मामले में छोटा राजन को दोषमुक्त करार दिया।

अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई मामलों में नाम आने के बावजूद, हाल के वर्षों में अदालतों ने सबूतों के अभाव में छोटा राजन को कुछ मामलों में राहत दी है।

Share
अगला लेख → IMD की चेतावनी: राजस्थान में ठंड और बारिश का प्रकोप, फतेहपुर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *