मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, लेंटर गिरने से मजदूर मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, लेंटर गिरने से मजदूर मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया, जिससे पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान आधा निर्माणाधीन लेंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक 18 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला जा चुका है। घटना के समय लगभग 24-25 मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

यह हादसा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य के दौरान हुआ। हादसे के बाद मौके पर भारी हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारी तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए जेसीबी मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने मौके पर राहत कार्यों को तेज कर दिया है और एसडीआरएफ की टीम को भी मदद के लिए बुलाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है, और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।

Share
अगला लेख → दिल्ली में बारिश और नोएडा-गुरुग्राम में धुंध से बढ़ी सर्दी ,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *