मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जनता दर्शन में केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण का आदेश दिया

जनता दर्शन में केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण का आदेश दिया

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को 7, कालिदास मार्ग स्थित अपने कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मुद्दों का त्वरित और संतोषजनक समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल स्वीकार्य नहीं होगी।

मौर्य ने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने भूमि विवाद, अवैध कब्जों, उत्पीड़न, सड़क निर्माण, आवास आवंटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और अन्य जनहित के मामलों को प्राथमिकता के साथ हल करने का निर्देश दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को इन मुद्दों में विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी फरियादी को बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता न हो और सभी को उचित समाधान मिले।

जनता दर्शन में प्रदेश के 3 दर्जन से अधिक जिलों से सैकड़ों लोग पहुंचे थे। इनमें लखीमपुर, वाराणसी, शाहजहांपुर, प्रतापगढ़, औरैया, सीतापुर, एटा, मुजफ्फरनगर, बदायूं, हमीरपुर, हाथरस, मिर्जापुर, अमेठी, चित्रकूट, शामली, ललितपुर और लखनऊ के प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए।

भूमि विवाद के मामलों में उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर समाधान निकालने का आदेश दिया। अवैध कब्जों के मामलों में आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई करने की सलाह दी। जनता दर्शन के समापन पर उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार जनहित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → महा कुंभ 2025: 144 वर्षों के बाद बना दुर्लभ संयोग, आस्था और …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *