मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कहा, अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर होगा

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कहा, अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर होगा

दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा के चुनाव लड़ने को लेकर चल रहे सस्पेंस का हल अब निकल गया है। सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी कि एक अच्छी खबर आई है। चुनाव आयोग ने आदेश दिया है कि अवध ओझा का वोट दिल्ली में शिफ्ट किया जाएगा, जिससे वह अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान बीजेपी पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की ओर से बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है, जिसमें फर्जी वोट बनाने और पैसे, चादरें, चश्मे बांटने का खेल चल रहा है। इसके पीछे डीएम की मिलीभगत नजर आ रही है। केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मांग की कि इस गड़बड़ी में शामिल डीएम को तत्काल सस्पेंड किया जाए।

चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमने चुनाव आयोग को बताया कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के एक-एक सांसद के यहां तीस से चालीस फर्जी वोट बनाने के लिए आवेदन दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी हालत में एक भी गलत वोट नहीं बनने दिया जाएगा और इस पर गहन जांच की जाएगी।”

केजरीवाल ने बीजेपी प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह खुलेआम विधानसभा क्षेत्र में चादरें, जूते, चश्मे और पैसे बांट रहे हैं। हालांकि, जब इस मामले की शिकायत डीएम से की गई, तो उन्होंने इसे नकारा, जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि डीएम बीजेपी के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से डीएम को सस्पेंड करने की अपील की, जिस पर आयोग ने आश्वासन दिया कि यह सब बंद किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

Share
अगला लेख → CM योगी ने बाबा गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी, प्रदेशवासियों …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *