मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज , आम आदमी पार्टी ने किया इनकार

दिल्ली सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज , आम आदमी पार्टी ने किया इनकार

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की परेशानियां बढ़ती नज़र आ रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पीडब्ल्यूडी और दिल्ली सरकार के सरकारी वाहनों के कथित उपयोग को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चुनाव आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की है। गोविंदपुरी पुलिस थाने में यह मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने चुनावी कार्यालय के लिए सरकारी वाहनों का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर यह कार्रवाई की गई है।

हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इस एफआईआर को आतिशी के खिलाफ मानने से इनकार किया है, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “इनके नेता खुलेआम पैसे, साड़ी, कंबल और सोने की चेन बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी उन पर कोई एफआईआर नहीं होती। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज हो जाता है। आम आदमी पार्टी इस गले-सड़े सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है और इसे जनता के साथ मिलकर बदलना चाहती है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों इसी सिस्टम का हिस्सा हैं।”

आज नामांकन भरेंगी आतिशी

आतिशी आज विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। हालांकि, सोमवार को ही यह प्रक्रिया पूरी होनी थी, लेकिन समय चूक जाने के कारण उन्हें आज नामांकन दाखिल करना पड़ रहा है। इससे पहले, 13 जनवरी को आतिशी ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवी का आशीर्वाद लिया था और गुरुद्वारे में माथा भी टेका था। सोमवार को उन्होंने एक भव्य रोड शो का भी आयोजन किया था।

दिल्ली में चुनाव कब हैं?

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी, 2025 को होगा, जबकि नतीजे 8 फरवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे।

AAP, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में दो बार सत्ता हासिल की है और अब तीसरी बार जीतने के लिए जोर लगा रही है। दूसरी ओर, बीजेपी इस चुनाव को दिल्ली में सत्ता वापसी का मौका मानकर अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। वहीं, कांग्रेस भी इस चुनावी मैदान में डटी हुई है और अपने दम पर मुकाबला लड़ रही है।

Share
अगला लेख → महाकुंभ के अवसर पर जनसैलाब उमड़ा , 12 बजे तक 1.6 करोड़ लोगों…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *