मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

नालंदा में स्टेशन के इलेक्ट्रिक तार की चोरी, ट्रैक मैन करंट से झुलस कर घायल, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

नालंदा में स्टेशन के इलेक्ट्रिक तार की चोरी, ट्रैक मैन करंट से झुलस कर घायल, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

बिहार के नालंदा जिले से चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों ने रेलवे की बिजली से चलने वाली तारों की चोरी कर ली। घटना बिहारशरीफ-दनियावां रेल खंड की है, जहां चोरों ने 25 हजार वोल्ट की विद्युत प्रवाहित तार चुरा ली। इस चोरी का खुलासा तब हुआ जब एक रेल कर्मचारी सुबह मेंटेनेंस चेक करने के लिए पहुंचे और लटकी हुई तार की चपेट में आकर झुलस गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और ट्रेन संचालन में रुकावट आई।

यह घटना रविवार को घटी, जब चोरों ने करीब एक किलोमीटर लंबी ओवरहेड तार चोरी की। इस तार की कीमत लगभग पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इसके कारण सोमवार को रेल खंड पर पूरी तरह से ट्रेन सेवा ठप हो गई। राजगीर रेलवे स्टेशन के मैनेजर के अनुसार, तार कटने से दूसरे छोर पर करंट आ गया था, जिससे रेलकर्मी कृष्णा पासवान करंट की चपेट में आ गए। वे नालंदा के कोकलाचक के निवासी हैं और अब उन्हें पटना रेफर किया गया है।

मैनेजर का अनुमान है कि चोरों ने बांस और हथियार का उपयोग करके तार को काटा होगा। राजगीर से फतुहां के बीच सिर्फ एक पैसेंजर ट्रेन चलती है, जो सुबह 7 बजे राजगीर से और शाम 5:20 बजे फतुहां से चलती है। तार चोरी होने के कारण सोमवार को यह ट्रेन भी नहीं चल सकी।

Share
अगला लेख → शहजाद पूनावाला का बयान, AAP और कांग्रेस की टक्कर अब छोटे और …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *