मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

शहजाद पूनावाला का बयान, AAP और कांग्रेस की टक्कर अब छोटे और बड़े मियां की लड़ाई बन गई

शहजाद पूनावाला का बयान, AAP और कांग्रेस की टक्कर अब छोटे और बड़े मियां की लड़ाई बन गई

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बार भाजपा, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच मुकाबला तीव्र हो गया है। जहां लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ दिख रही थीं, वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियाँ अलग-अलग चुनावी मैदान में हैं।

इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने का ऐलान किया है, जिससे दिल्ली की राजनीति में और भी गर्मी आ गई है।

अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चुनावी टकराव खुलकर सामने आ चुका है। अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “छोटे मियां और बड़े मियां की लड़ाई कल से शुरू हो चुकी है। कुछ महीने पहले ये दोनों पार्टी एक साथ थे, अब ये अलग-अलग हो गए हैं। अगर कांग्रेस अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही थी, तो अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव में उनके साथ क्यों थे? क्या वे भी कांग्रेस को बचाना चाहते थे? आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही वोट बैंक की राजनीति में लगी हुई हैं।”

इसी बीच, अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी सिर्फ अपनी पार्टी को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने दिल्ली के सीलमपुर में एक चुनावी सभा में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल झूठे वादे करते हैं। इस पर अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा, “मैं राहुल गांधी के खिलाफ कुछ नहीं कहूंगा। वह अपनी पार्टी बचा रहे हैं, जबकि मैं देश को बचाने का काम कर रहा हूं।”

Share
अगला लेख → नीतीश कुमार रेड्डी तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे, घुटनों के बल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *