मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा, खुफिया एजेंसियों ने खालिस्तानी हमले का जारी किया अलर्ट

अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा, खुफिया एजेंसियों ने खालिस्तानी हमले का जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: इस समय दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, खालिस्तानी संगठन केजरीवाल पर हमला कर सकते हैं। इस संबंध में खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को सतर्क कर दिया है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को पहले से ही Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

आज नामांकन भरेंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आज अरविंद केजरीवाल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वह महिला समर्थकों के साथ नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे। नामांकन से पहले वह वाल्मीकि मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। केजरीवाल सुबह 10 बजे वाल्मीकि मंदिर जाएंगे और उसके बाद हनुमान मंदिर पहुंचेंगे।

दिल्ली में चुनाव कब हैं?

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। नामांकन प्रक्रिया जारी है और राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी, 2025 को एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं, 8 फरवरी, 2025 को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
आम आदमी पार्टी (AAP), जो अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पहले ही दो बार सत्ता में आ चुकी है, तीसरी बार भी जीत हासिल करने की कोशिश में है। वहीं, बीजेपी इस चुनाव को सत्ता में वापसी का अवसर मानकर पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस भी इस चुनावी दौड़ में मजबूती से मैदान में डटी हुई है।

सीएम आतिशी ने मंगलवार को भरा था नामांकन

केजरीवाल से पहले, दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को अपना नामांकन भरा था। वह कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। पिछली बार भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से है।
नामांकन भरने के बाद आतिशी ने कहा था, “पिछले 5 सालों में मुझे कालकाजी के लोगों से जो प्यार और समर्थन मिला, उससे मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार भी जनता का आशीर्वाद मेरे साथ होगा।”

Share
अगला लेख → प्रयागराज में महाकुंभ का आज तीसरा दिन , संगम तट पर लाखों श्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *