मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्रयागराज में महाकुंभ का आज तीसरा दिन , संगम तट पर लाखों श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे

प्रयागराज में महाकुंभ का आज तीसरा दिन , संगम तट पर लाखों श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे

प्रयागराज: दुनिया के सबसे बड़े आस्था पर्व महाकुंभ का आज तीसरा दिन है। माघ मास के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु संगम नगरी प्रयागराज में कल्पवास कर रहे हैं। तड़के सुबह से ही संगम के घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है, जो त्रिवेणी में पवित्र स्नान के लिए उत्साहित हैं। महाकुंभ के आरंभ से ही प्रतिदिन लाखों भक्त संगम तट पर पहुंचकर मां गंगा की आरती में शामिल हो रहे हैं। पूरा संगम क्षेत्र भक्ति और आध्यात्मिकता के माहौल में डूबा हुआ है।

मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ लोगों ने किया स्नान
मंगलवार को मकर संक्रांति के विशेष पर्व पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने वालों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई। इस अवसर पर 13 अखाड़ों के साधु-संतों ने अपने निर्धारित क्रम में स्नान किया। श्रद्धालुओं के इस महासंगम में लगभग 3.50 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। इससे पहले सोमवार को पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। इस प्रकार महाकुंभ के शुरुआती दो दिनों में कुल 5.15 करोड़ भक्त संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं।

महाकुंभ के इस महापर्व में प्रयागराज में आस्था और संस्कृति का अद्वितीय संगम देखने को मिल रहा है। मकर संक्रांति के दिन संगम घाट पर भगवा रंग की छटा बिखरी हुई थी, जहां भक्त भगवान की भक्ति में पूरी तरह तल्लीन थे। इस बार का महाकुंभ खास है क्योंकि 144 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है। संगम के 4,000 हेक्टेयर विस्तृत क्षेत्र में भक्तों का विशाल हुजूम उमड़ रहा है। स्नान के दौरान साधु-संतों ने सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।

श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा से महाकुंभ का नजारा और भी भव्य
साधु-संतों के शोभायात्रा और स्नान के दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई, जिसने इस आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। श्रद्धालु इस ऐतिहासिक महाकुंभ को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मना रहे हैं। महाकुंभ केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का ऐसा संस्कार है जो पीढ़ी दर पीढ़ी प्रवाहित होता रहता है।

Share
अगला लेख → मेहंदीपुर बालाजी धर्मशाला में 4 शव मिलने से सनसनी, परिवार सं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *