मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल पर मुकदमे की कार्यवाही होगी शुरू , गृह मंत्रालय ने ED को अनुमति दी

दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल पर मुकदमे की कार्यवाही होगी शुरू , गृह मंत्रालय ने ED को अनुमति दी

दिल्ली में 2024 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सरगर्मी तेज है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

ईडी ने पिछले साल मार्च में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। अब गृह मंत्रालय की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद ईडी केजरीवाल के खिलाफ धन शोधन निरोधक कानून के तहत केस आगे बढ़ा सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में केजरीवाल को न केवल व्यक्तिगत तौर पर, बल्कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते भी आरोपी बनाया गया है।

केजरीवाल पर क्या हैं आरोप? ईडी का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के आबकारी घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने आप नेताओं, मंत्रियों और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया। ईडी का कहना है कि जब यह अपराध हुआ, उस समय केजरीवाल आम आदमी पार्टी के प्रभारी थे। इस आधार पर ईडी उन्हें और उनकी पार्टी को दोषी ठहराते हुए कार्रवाई की बात कर रही है।

दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव यह मामला ऐसे समय पर सामने आया है जब दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 5 फरवरी को होगा और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में केजरीवाल और उनकी पार्टी के लिए यह मामला चुनावी तैयारियों पर असर डाल सकता है।

Share
अगला लेख → सोनिया गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का किया…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *