मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

निवेशकों को मिलेगा तगड़ा फायदा, कंपनी 1 शेयर पर देगी 76 रुपये का डिविडेंड

निवेशकों को मिलेगा तगड़ा फायदा, कंपनी 1 शेयर पर देगी 76 रुपये का डिविडेंड

डिविडेंड स्टॉक: जैसे ही नया साल शुरू हुआ, शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियां अपनी तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2024) के नतीजे पेश करने लगी हैं। इन नतीजों के साथ, कई कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने की भी घोषणा कर रही हैं। इसी क्रम में, देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), ने 9 जनवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड की घोषणा की।

प्रत्येक शेयर पर 76 रुपये का डिविडेंड टीसीएस ने अपने निवेशकों को प्रति शेयर 76 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि इसमें 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और 66 रुपये का विशेष डिविडेंड शामिल है। टीसीएस ने इसके लिए 17 जनवरी, शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट तय की है।

16 जनवरी तक खरीदें शेयर, तभी मिलेगा डिविडेंड टीसीएस के शेयर 17 जनवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। इसका अर्थ है कि 17 जनवरी को खरीदे गए नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा। यदि कोई निवेशक डिविडेंड का फायदा लेना चाहता है, तो उसे 16 जनवरी को बाजार बंद होने से पहले टीसीएस के शेयर खरीदने होंगे।

बुधवार को मामूली गिरावट के साथ शेयरों में कारोबार बुधवार को टीसीएस के शेयर बीएसई पर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। दोपहर 12:13 बजे तक यह 5.75 रुपये (0.14%) की गिरावट के साथ 4228.00 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। मंगलवार को शेयर 4233.75 रुपये पर बंद हुए थे, और बुधवार को यह 4223.75 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने तक, शेयरों ने 4246.60 रुपये का इंट्राडे हाई और 4208.00 रुपये का इंट्राडे लो छुआ।

Share
अगला लेख → प्रतिका रावल ने तोड़ा अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा किसी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *