मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

24 घंटे में 1 मिलियन फॉलोअर्स पाने में हर्षा रिछारिया को खूबसूरत साध्वी टैग का मिला जबरदस्त फायदा

24 घंटे में 1 मिलियन फॉलोअर्स पाने में हर्षा रिछारिया को खूबसूरत साध्वी टैग का मिला जबरदस्त फायदा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है, और हर दिन लाखों श्रद्धालु यहां आकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस बीच, एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है “वायरल साध्वी” हर्षा रिछारिया का। सोशल मीडिया पर उन्हें महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी के तौर पर पहचाना जा रहा है, और उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

महाकुंभ में आई हर्षा रिछारिया ने खुद को साध्वी मानने से इंकार किया, लेकिन फिर भी उन्हें महाकुंभ की सबसे खूबसूरत और वायरल साध्वी के रूप में एक बड़ा पहचान मिल गई। जहां महाकुंभ जाने से पहले उनके पास 6 लाख 67 हजार फॉलोअर्स थे, वहीं महाकुंभ से जुड़ी उनकी तस्वीरों के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या अचानक बढ़कर एक मिलियन से ज्यादा हो गई।

उनके फॉलोअर्स की संख्या में महज 24 घंटे में 3 लाख 33 हजार का इजाफा हुआ। हर्षा रिछारिया महाकुंभ में साध्वी के वस्त्र पहनकर आई थीं, लेकिन उन्होंने संन्यास लेने की बात से साफ इनकार किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह वेशभूषा उन्हें वायरल होने के लिए चाहिए थी, तो हर्षा ने उत्तर दिया कि वह पहले से ही वायरल हैं, उन्हें किसी चीज की जरूरत नहीं है।

हर्षा रिछारिया ने अपनी उम्र 30 साल बताई और बताया कि उनका गुरु आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज हैं। वह निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई हैं और पिछले दो सालों से साधना में ध्यान लगा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि साधना करने से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। हर्षा रिछारिया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ पहले एक एंकर और एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं, लेकिन अब उन्होंने ग्लैमरस दुनिया को अलविदा ले लिया है।

Share
अगला लेख → सुषमा खर्कवाल ने भरवारा सीवेज प्लांट का औचक दौरा किया, अधिका…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *