मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

बीजेपी उम्मीदवार परवेश वर्मा पर जूते बांटने के मामले में एफआईआर, चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

बीजेपी उम्मीदवार परवेश वर्मा पर जूते बांटने के मामले में एफआईआर, चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव के संबंध में चुनाव आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार परवेश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एक पत्र भेजा है। इसके बाद, पुलिस ने अचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में परवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के SHO को सौंप दी गई है। आरोप है कि वर्मा ने बाल्मीकि कॉलोनी में महिलाओं को जूते बांटे, जो अचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।

इस संबंध में चुनाव आयोग ने पुलिस को लिखित आदेश दिया और जांच शुरू करने को कहा। एफआईआर के आधार पर पुलिस मामले की गहरी छानबीन कर रही है। इस मुद्दे पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी दिल्ली की जनता को खरीदने की कोशिश कर रही है, और यह पूरी तरह से दिल्लीवासियों का अपमान है। उन्होंने यह भी सवाल किया, “क्या बीजेपी सोचती है कि जूते बांटने से वह दिल्ली के लोगों को खरीद सकती है?” इसी बीच, आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

आरोपों के बीच, परवेश वर्मा ने बुधवार को अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरा। इससे पहले उन्होंने समर्थकों के साथ भव्य पदयात्रा निकाली और वाल्मीकि मंदिर में भगवान के दर्शन किए। बाद में, वहां महिलाओं को जूते पहनाए। आम आदमी पार्टी ने इसे वोट खरीदने की कोशिश बताया और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा किया। चुनाव आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया। आयोग ने अपनी चिट्ठी में यह भी कहा कि यह अचार संहिता का उल्लंघन है और शिकायतकर्ता द्वारा भेजे गए दो वीडियो में वर्मा को महिलाओं को जूते बांटते हुए देखा जा सकता है।

Share
अगला लेख → हार्ट रेट और पल्स रेट में क्या अंतर होता है, और सामान्य व्यक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *