मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सीएम योगी ने ठंड में लखनऊ के रैन बसेरों का दौरा किया, जरूरतमंदों को कंबल और खाना बांटा

सीएम योगी ने ठंड में लखनऊ के रैन बसेरों का दौरा किया, जरूरतमंदों को कंबल और खाना बांटा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात लखनऊ में स्थित विभिन्न रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठंड के मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जरुरतमंद को आश्रय मिले और सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर, कंबल और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहां मौजूद लोगों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री से बातचीत और उनकी देखभाल का आश्वासन मिलने पर कई लोग भावुक हो गए। उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि मुख्यमंत्री खुद उनकी स्थिति जानने और मदद करने आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरों में ठहरे जरूरतमंदों को अपने हाथों से कंबल और भोजन वितरित किया। इसके साथ ही उन्होंने रैन बसेरों के बाहर भी गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल और भोजन दिया। मुख्यमंत्री ने यह भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में उनकी सेवा के लिए तैयार है।

उन्होंने खास तौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए रैन बसेरों में विशेष ध्यान देने को कहा और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सुरक्षा और स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जाए। इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लखनऊ के कई हिस्सों में बने रैन बसेरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

Share
अगला लेख → SpaDeX मिशन की सफलता : भारत ने स्पेस डॉकिंग में चौथे देश के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *