मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

नायब सरकार ने 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की, जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

नायब सरकार ने 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की, जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

चंडीगढ़: चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की है। यह सूची राजस्व विभाग में तैनात भ्रष्ट पटवारियों के बारे में है, जिन्हें विभिन्न जिलों में चिन्हित किया गया है। इन 370 पटवारियों में से 170 पटवारियों ने अपने सहायक भी नियुक्त किए हैं।

यह पटवारी आम लोगों को परेशान करते हैं और भूमि के खाते को दाखिल करने, पैमाईश, इंतकाल, रिकॉर्ड सुधारने और नक्शा बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार करते हैं। इन पटवारियों के सहायक निजी व्यक्ति होते हैं, जो इनके दलाल के रूप में काम करते हैं। लोग अपनी जमीन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए इन पटवारियों के पास जाते हैं, लेकिन पटवारी बार-बार विवाद उठाकर लोगों को परेशान करते हैं, जिससे लोग मजबूरी में इनसे रिश्वत देते हैं।

राजस्व विभाग ने यह भी कहा कि पटवारियों द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार सरकार की छवि को नुकसान पहुँचाता है। विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों से इन भ्रष्ट पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है और उनसे 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

कैथल जिले में सबसे अधिक, 46 भ्रष्ट पटवारी पाए गए हैं, जिनमें से 7 ने सहायक नियुक्त किए हैं। सोनीपत जिले में 41 भ्रष्ट पटवारी हैं, जिनमें से 15 के पास सहायक हैं। महेंद्रगढ़ जिले में 36 भ्रष्ट पटवारी हैं, जिनमें से 20 ने सहायक रखा है। वहीं, गुरुग्राम जिले में 26 भ्रष्ट पटवारी हैं, जिनमें से 20 के पास सहायक हैं।। यह सूची राजस्व विभाग में तैनात भ्रष्ट पटवारियों के बारे में है, जिन्हें विभिन्न जिलों में चिन्हित किया गया है। इन 370 पटवारियों में से 170 पटवारियों ने अपने सहायक भी नियुक्त किए हैं।

Share
अगला लेख → श्रीलंका दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को हुआ बड़ा झटका, प्रमुख स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *