मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

खेत में 42 साल के व्यक्ति और 18 साल की लड़की का शव, बंदूक मिलने से हड़कंप

खेत में 42 साल के व्यक्ति और 18 साल की लड़की का शव, बंदूक मिलने से हड़कंप

आगरा: जिले के खैरागढ़ क्षेत्र के बुंदपुरा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक खेत से दो लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों में 42 वर्षीय पुरुष और 18 वर्षीय युवती शामिल हैं। घटना स्थल पर एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिली है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरुष शादीशुदा था, जबकि युवती अविवाहित थी।

सिर पर गोली के निशान

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि नगला कमाल निवासी विनय परमार ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को। हालांकि, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि विनय परमार ने बुंदपुरा में एक खेत किराए पर लिया था, जहां युवती भी रहती थी। दोनों के शव खेत में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मिले। दोनों के सिर पर गोली के निशान थे।

शादीशुदा पुरुष और अविवाहित युवती

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर मिली रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए सभी सबूतों की जांच की जा रही है।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → बिहार : सुबह चार बजे तक विजिलेंस का ऑपरेशन जारी, इंजीनियर के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *