मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बिहार : सुबह चार बजे तक विजिलेंस का ऑपरेशन जारी, इंजीनियर के 4 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार : सुबह चार बजे तक विजिलेंस का ऑपरेशन जारी, इंजीनियर के 4 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने गुरुवार रात छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह 4 बजे तक चली। विजिलेंस की टीम ने जंग बहादुर सिंह के पटना और बक्सर में स्थित चार ठिकानों पर छापा मारा।

कहां-कहां हुई छापेमारी?

निगरानी ब्यूरो ने पटना के पुनाईचक स्थित फ्लैट, रूपसपुर थाना क्षेत्र के वेद नगर मोहल्ला, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यालय और बक्सर जिले के दुधानी गांव स्थित उनके घर पर छापेमारी की।

इंजीनियर पर आरोप है कि उन्होंने अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर पटना और बक्सर में करोड़ों की संपत्ति, फ्लैट और जमीन खरीदी है। गोपनीय जांच में इन आरोपों को सही पाया गया, जिसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या-03/25 के तहत मामला दर्ज किया गया।

क्या मिला छापेमारी में?

तलाशी के दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी, निवेश से जुड़े कागजात, आभूषण और अन्य अभिलेख मिले हैं। इनके बारे में विस्तृत जानकारी बाद में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जाएगी।

इंजीनियर जंग बहादुर सिंह को लोहिया पथचक्र पुल के नीचे बने कार्यालय से पकड़ा गया। यहां उनकी विजिलेंस टीम के साथ काफी बहस हुई। जब टीम ने दबाव डाला, तो उन्होंने कार्यालय का कमरा खोला। तलाशी में कार्यालय से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए।

जंग बहादुर सिंह ने छापेमारी को लेकर पूर्व डीजीपी योगेश्वर नाथ श्रीवास्तव पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनका श्रीवास्तव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जो अदालत में लंबित है। उनके अनुसार, इसी विवाद के चलते निगरानी विभाग में शिकायत की गई और यह छापेमारी की गई।

Share
अगला लेख → UP : पाकिस्तानी महिला पर बरेली पुलिस की कार्रवाई, एसपी ने दि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *