मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली-NCR में कोहरे का कहर, येलो अलर्ट के साथ मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में कोहरे का कहर, येलो अलर्ट के साथ मौसम का हाल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोहरे की लहर आई है। गुरुवार को दिल्ली का मौसम दिनभर बदलता रहा, जहां सुबह धूप निकली, वहीं शाम तक हुई बारिश ने सर्दी को और बढ़ा दिया। अब दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की चादर छाई हुई है। सुबह के समय कोहरे ने वाहनों की गति को धीमा कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी कोहरा बना रहेगा। शुक्रवार को भी मौसम में आंशिक रूप से बादल रहने और कोहरे की संभावना जताई गई है।

वाहनों की रफ्तार में कमी

आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में जब लोग उठे, तो उन्हें कोहरे का सामना करना पड़ा। इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग ने कोहरे के चलते येलो अलर्ट जारी किया है और अनुमान लगाया है कि 18 से 19 जनवरी तक कोहरा जारी रहेगा। इसके साथ ही, कोहरे के बाद दिल्ली-एनसीआर में बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 21 और 22 जनवरी को बारिश का अनुमान जताया है।

गुरुवार को हुई बारिश

गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई थी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 3.7 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा, पालम में 8.6 मिमी, पूसा में 7.5 मिमी और मयूर विहार में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के हिसाब से सामान्य था। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल रहने और सुबह के समय धुंध और घना कोहरा होने का अनुमान है।

Share
अगला लेख → लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरे को लेकर बुलडोजर कार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *