मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ED की कार्रवा : कर्नाटक के MUDA केस में सीएम सिद्धारमैया की पत्नी की संपत्ति हुई जब्त

ED की कार्रवा : कर्नाटक के MUDA केस में सीएम सिद्धारमैया की पत्नी की संपत्ति हुई जब्त

बेंगलुरु: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी और अन्य व्यक्तियों की संपत्ति जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कुल 142 संपत्तियां जब्त की हैं, जिनका मूल्य लगभग 300 करोड़ रुपये बताया गया है। जब्त की गई संपत्तियों में सीएम सिद्धारमैया की पत्नी बीएम पार्वती की संपत्ति भी शामिल है।

सीएम सिद्धारमैया पर गंभीर आरोप

ईडी की यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस मैसूर द्वारा भारतीय दंड संहिता, 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत दर्ज मामले के आधार पर की गई है। इस मामले में सीएम सिद्धारमैया और अन्य व्यक्तियों पर गंभीर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग की जांच का हिस्सा

ईडी ने बताया कि यह जब्ती एमयूडीए द्वारा भूमि आवंटन में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है। जब्त की गई संपत्तियां रियल एस्टेट व्यवसायियों और एजेंटों के नाम पर दर्ज हैं। ईडी के अनुसार, इन संपत्तियों के जरिए अनियमित लेन-देन किया गया है।

राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग

ईडी के बयान में आरोप लगाया गया है कि सीएम सिद्धारमैया ने एमयूडीए से अधिग्रहीत तीन एकड़ 16 गुंटा जमीन के बदले अपनी पत्नी के नाम पर 14 भूखंड हासिल करने के लिए अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया। यह भी आरोप है कि एमयूडीए ने जिस जमीन को 3,24,700 रुपये में अधिग्रहीत किया था, उसका मुआवजा 14 भूखंडों के रूप में दिया गया, जिसकी मौजूदा कीमत करीब 56 करोड़ रुपये है।

जांच जारी

प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में आगे जांच कर रहा है और अन्य संबंधित संपत्तियों और व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Share
अगला लेख → दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ी, जानें UP-बि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *