मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ी, जानें UP-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ी, जानें UP-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रकोप अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यहां घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही, 21 और 22 जनवरी को बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट जारी है, जिससे सर्दी का असर और गहरा गया है।

यूपी में ठंडी हवाएं और कोहरा

उत्तर प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आने वाले दिनों में हल्की बारिश, घना कोहरा और ठंडी हवाएं जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 18 से 21 जनवरी तक बादलों और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान इटावा में 6.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक तापमान बांदा में 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बिहार में शीतलहर का प्रकोप

बिहार में ठंड से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 19 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है। हालांकि, 26 जनवरी के बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश में बदलता मौसम

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, रीवा और उज्जैन संभाग में बारिश और कोहरा छाने का अनुमान है। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

कई राज्यों में गिरा तापमान

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के कई इलाकों में शीतलहर और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। पंजाब और हरियाणा में भी कोल्ड डे की स्थिति देखी गई। पंजाब में पठानकोट 2.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में बीकानेर, जयपुर और कोटा जैसे स्थानों पर घने कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप बना हुआ है।

Share
अगला लेख → भाजपा ने तीन राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए , दिलीप सैकि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *