मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

भाजपा ने तीन राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए , दिलीप सैकिया को मिली नई जिम्मेदारी

भाजपा ने तीन राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए , दिलीप सैकिया को मिली नई जिम्मेदारी

ई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को तीन राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की। असम में लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, गोवा में पूर्व विधायक दामोदर नाइक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ में विधायक किरण सिंह देव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

किरण सिंह देव लगातार दूसरी बार बने प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में विधायक किरण सिंह देव को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। यह घोषणा भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने की। 63 वर्षीय किरण सिंह देव ने अपने निर्विरोध निर्वाचन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। बस्तर क्षेत्र के एक प्रमुख नेता के रूप में उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान की बात कहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, कैबिनेट मंत्री, और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

दामोदर नाइक बने गोवा बीजेपी के नए अध्यक्ष

गोवा में बीजेपी की कोर कमेटी ने शुक्रवार को बैठक कर सर्वसम्मति से 54 वर्षीय पूर्व विधायक दामोदर नाइक को प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नामित किया। पार्टी के केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक सुनील बंसल ने इसकी पुष्टि की और बताया कि नाइक के नाम की औपचारिक घोषणा शनिवार को की जाएगी।

दिलीप सैकिया असम के बीजेपी अध्यक्ष बने

असम में बीजेपी ने दिलीप सैकिया को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। चुनाव के निर्वाचन अधिकारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा। सैकिया ने निवर्तमान अध्यक्ष भावेश कलिता से प्रदेश इकाई की कमान संभाली। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सैकिया ने अपने भाषण में असम को देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से सहयोग मांगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा, “जब अंधेरा छंटेगा तो कमल खिलेगा।” सैकिया ने इसे साकार होते हुए देखना गर्व की बात बताया और कहा कि अब पूरे देश में कमल खिल रहा है।

Share This
अगला लेख → योगी सरकार की बड़ी सफलता, यूपी को मिलेगा पीएम अवार्ड

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
24°C
Patchy rain nearby
💧 93% 💨 4 km/h
Dehradun