मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Sitapur : कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

Sitapur : कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। कोतवाली नगर इलाके की एक महिला ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और पीड़िता की सुरक्षा बढ़ा दी है।

पीड़िता का कहना है कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पिछले कई वर्षों से शादी का वादा करके उसका यौन शोषण कर रहे थे। इसके अलावा, महिला ने पुलिस को कॉल रिकार्डिंग भी सौंप दी है और आरोप लगाया है कि आरोपी उसे लगातार धमकियां भी दे रहा है।

कोतवाली नगर, सीतापुर में तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिसे अभियोग संख्या 16/2025 के तहत आईपीसी धारा 376, 351 (3), और 127 (2) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य इकट्ठा करने की प्रक्रिया जारी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायाधीश के समक्ष उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं।

न्यायालय में महिला ने घटना की पुष्टि की है। कोतवाली प्रभारी अनूप शुक्ल ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य साक्ष्य जुटाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की गई है। इस मामले में सांसद से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह फिलहाल किसी भी फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → लखनऊ में खड़े ट्रकों से तिरपाल चुराने वाले गैंग का खुलासा, च…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *