मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

Lucknow : गोमती नदी में डूबकर युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Lucknow : गोमती नदी में डूबकर युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक ने पक्का पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।मृतक की पहचान 21 वर्षीय कार्तिक के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्तिक घटना से पहले पुल पर काफी देर तक टहलता रहा। अचानक, वह पुल पर चढ़ा और नीचे कूद गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तुरंत कूद गया।

घटना की जानकारी पाकर कार्तिक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि कार्तिक घर से पैदल ही निकला था।इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि युवक ने आत्महत्या का यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → UP: जिलाधिकारी ने मालिहाबाद तहसील में जनसुनवाई करते हुए अधिक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *