मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

भाजपा का दिल्ली चुनाव संकल्प पत्र का पार्ट-2 जारी, युवाओं के लिए विशेष घोषणाएं की गई

भाजपा का दिल्ली चुनाव संकल्प पत्र का पार्ट-2 जारी, युवाओं के लिए विशेष घोषणाएं की गई

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को अपना संकल्प पत्र-2 जारी किया, जिसमें दिल्ली के नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। इससे पहले, पार्टी संकल्प पत्र का पहला भाग भी जारी कर चुकी है, जिसमें कई प्रमुख घोषणाएं की गई थीं।

बीजेपी संकल्प पत्र-2 के अहम वादे:

  • भीमराव स्टाइपेंड योजना का शुभारंभ
  • 35 लाख अनुसूचित जाति (एससी) छात्रों को स्कॉलरशिप देने का वादा
  • ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए एक वेलफेयर बोर्ड की स्थापना
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को 15,000 रुपये की सहायता राशि
  • केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का प्रावधान
  • दिल्ली में हुए घोटालों की जांच करवाने का ऐलान
  • यूपीएससी और राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं के छात्रों को 15,000 रुपये की सहायता
  • ऑटो-टैक्सी चालकों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा
  • घरेलू सहायकों को भी 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा

इससे पहले, बीजेपी ने संकल्प पत्र-1 जारी करते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा की थी कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये दिए जाएंगे और यह प्रस्ताव मंत्रिमंडल की पहली बैठक में मंजूर किया जाएगा।

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

बीजेपी के वरिष्ठ सांसद अनुराग ठाकुर ने इस दौरान यह भी दावा किया कि पार्टी की नीतियां डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा से प्रेरित हैं, और नरेंद्र मोदी सरकार संविधान निर्माता के सिद्धांतों के आधार पर राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है।

Share
अगला लेख → कासगंज में खून से सना रिटायर्ड एसडीएम का शव बरामद, पुलिस ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *