मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

भारत-इंग्लैंड मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है बाहर का रास्ता

भारत-इंग्लैंड मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है बाहर का रास्ता

इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि कौन खिलाड़ी टीम में जगह बनाएगा और किसे बाहर बैठना पड़ेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने इस सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों को चुना है, लेकिन मुकाबले में केवल 11 ही मैदान पर उतरेंगे, जबकि बाकी 4 खिलाड़ियों को बाहर रहना पड़ेगा।

ध्रुव जुरेल को पहले मैच में मौका मिलने की संभावना कम
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज में अधिकांश युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। पहले टी20 मैच में जिन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकती है, उनमें सबसे पहला नाम ध्रुव जुरेल का आता है। वे टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए गए हैं, लेकिन पहले विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन की जगह पक्की है। संजू सैमसन ही कीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे, जिससे ध्रुव जुरेल के लिए मौका बनता हुआ नहीं दिख रहा है।

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे पारी की शुरुआत
इस सीरीज में दो सलामी बल्लेबाज चुने गए हैं— संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा। इनमें संजू सैमसन का खेलना पक्का है, और वह कीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अगर ध्रुव जुरेल को मौका नहीं मिलता है तो वह बल्लेबाज के तौर पर भी टीम में नहीं खेलेंगे।

हर्षित राणा को भी बाहर बैठना पड़ सकता है
टीम दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है, जिसमें मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह प्रमुख हैं। मोहम्मद शमी की लंबे वक्त बाद वापसी हो रही है और अर्शदीप सिंह को भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना गया है, तो उन्हें अपनी लय में आने का अच्छा मौका मिलेगा। इसके अलावा हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में हर्षित राणा के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनना मुश्किल लग रहा है।

रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका मिलना तय नहीं
इसके अलावा दो अन्य खिलाड़ी जो पहले टी20 में बाहर रह सकते हैं, वे रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर हैं। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को प्राथमिकता मिल सकती है। अक्षर पटेल उपकप्तान हैं, इसलिए उनका खेलना तय है, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए उनका भी प्लेइंग इलेवन में होना लगभग पक्का लगता है। तीसरे स्पिनर के रूप में वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिलने की संभावना कम ही है, और यदि उन्हें मौका मिलता है तो नितीश कुमार रेड्डी को बाहर बैठना पड़ सकता है, जिससे बल्लेबाजी में थोड़ी कमजोरी आ सकती है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

Share
अगला लेख → हर शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देने वाली कंपनी, रिकॉर्ड डेट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *