मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सोने में भारी उछाल, चांदी की कीमत भी बढ़ी, जानें आज के भाव

सोने में भारी उछाल, चांदी की कीमत भी बढ़ी, जानें आज के भाव

आज 21 जनवरी 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना 409 रुपये या 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 78,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 4 अप्रैल 2025 की डिलीवरी वाला सोना 470 रुपये या 0.59 फीसदी की वृद्धि के साथ 79,936 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की हाजिर कीमत 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही थी।

चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 649 रुपये या 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 92,091 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। चांदी की वैश्विक कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है।

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई है। कॉमेक्स पर सोना 2.70 डॉलर या 0.10 फीसदी गिरकर 2746 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि सोने का वैश्विक हाजिर भाव 17.92 डॉलर या 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 2726.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी 0.29 डॉलर या 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 31.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है, जबकि चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.08 डॉलर या 0.25 फीसदी बढ़कर 30.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

Share
अगला लेख → जम्मू के ज्वेल चौक क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या, थार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *