मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

शामली: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक लाख के इनामी सहित चार अपराधी ढेर

शामली: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक लाख के इनामी सहित चार अपराधी ढेर

सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र के उदपुर गांव के जंगल में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में मुस्तफा गैंग का कुख्यात बदमाश अरशद, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम था, अपने तीन साथियों सहित मारा गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में गुरुग्राम रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ मेरठ को सूचना मिली थी कि झिंझाना क्षेत्र में कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस पर टीम ने तत्काल उदपुर गांव के पास ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी की। जब ब्रेजा कार में सवार बदमाशों को रोका गया, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी गोलियां चलाईं।

इस मुठभेड़ में सहारनपुर के गंगोह निवासी और मुस्तफा गैंग के सदस्य अरशद, सोनीपत निवासी मंजीत, हरियाणा के मधुबन का सतीश और एक अन्य बदमाश मारे गए। वहीं, फायरिंग के दौरान इंस्पेक्टर सुनील कुमार को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए गुरुग्राम भेजा गया।

एसटीएफ ने बताया कि अरशद पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में लूट, हत्या और अन्य गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह सहारनपुर और पानीपत में कई संगीन अपराधों में वांछित था। मंजीत, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, पैरोल पर बाहर आकर फिर से अपराध कर रहा था।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से पुलिस ने कई हथियार, पिस्टल और तमंचे बरामद किए। मौके पर डीआईजी अजय साहनी और एसपी शामली रामसेवक गौतम ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि बदमाश किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते उनकी योजना विफल कर दी गई।

Share
अगला लेख → CM चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'सही सम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *