मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कानपुर में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी नदीम उर्फ सेबू गिरफ्तार

कानपुर में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी नदीम उर्फ सेबू गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कानपुर नगर में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश नदीम उर्फ सेबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। नदीम, जो प्रतापगढ़ जिले के थाना लीलापुर अंतर्गत दादुपुर पड़ान का निवासी है, नरवल मोड़ के पास जिओ पेट्रोल पंप की पार्किंग से पकड़ा गया।

सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ लखनऊ ने सक्रिय अपराधियों और घोषित इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया था। इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह कर रहे थे। इसी दौरान उपनिरीक्षक राहुल परमार के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम को सूचना मिली कि वांछित अपराधी नदीम नरवल मोड़ के पास किसी से मिलने आने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर नदीम को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान नदीम ने खुलासा किया कि वह ट्रक ड्राइवर का काम करता है और अपने साथियों के साथ हाईवे पर खड़े ट्रकों को लूटता था। दिसंबर 2023 में उसने गुफरान, महमूद और अकील के साथ मिलकर तिवारी ढाबे पर खड़े एक ट्रक को लूटा था। इस दौरान ट्रक चालक को बुरी तरह से पीटा गया और ट्रक से 22 हजार रुपये नकद तथा उसमें लदी सीमेंट की चादरें लूट ली गईं। लूटे गए सामान को बाद में बहराइच में बेच दिया गया था।एसटीएफ ने नदीम को गिरफ्तार कर संबंधित थाने में भेज दिया है, जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share
अगला लेख → मुस्कान और गॉगल्स के साथ सैफ अली खान ने उस शख्स से मुलाकात क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *