मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

आग की अफवाह के बाद पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री ट्रेन से कूदे , दूसरी ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने कई को कुचल डाला

आग की अफवाह के बाद पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री ट्रेन से कूदे , दूसरी ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने कई को कुचल डाला

मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक बड़ी रेल दुर्घटना घटी है। जलगांव के परांडा स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने पर कुछ यात्री घबराकर ट्रैक पर कूद गए। इसी दौरान, दूसरी दिशा से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 8 से 10 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 30-40 लोग घायल हुए हैं। यह संभावना जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे के बाद रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, और इस घटना के कारण ट्रेन सेवाओं में भी व्यवधान आया है।

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल ने घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि पुष्पक एक्सप्रेस, जो लखनऊ से मुंबई जा रही थी, में कुछ यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर ट्रैक पर उतरने का प्रयास किया। इस दौरान कर्नाटका एक्सप्रेस उनके ऊपर चढ़ गई। डॉ. स्वनिल के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस में ‘ACP’ यानी अलार्म चेन पुलिंग की घटना हुई थी, लेकिन चेन पुलिंग के कारण की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से शुरू होकर कई प्रमुख शहरों जैसे कानपुर, भोपाल, खंडवा, भुसावल, नासिक होते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन तक जाती है।

Share
अगला लेख → गाजर और इस चीज का इस्तेमाल करें और पाएं वो दमकती त्वचा, जो ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *