मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

मोकामा गोलीबारी में पुलिस ने दर्ज की तीन FIR ,अनंत सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज

मोकामा गोलीबारी में पुलिस ने दर्ज की तीन FIR ,अनंत सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज

बिहार के मोकामा के नौरंगा-जलालपुर गांव में बुधवार को अचानक गोलियों की गूंज सुनाई दी, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। गांव में दो गुटों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी हुई। इस घटना में बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। हालांकि, अनंत सिंह को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस घटना के बाद नौरंगा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, और अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसे गैंगवार मानने से इनकार किया है। घटना को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

अनंत सिंह पर भी मामला दर्ज

इस फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से एक पूर्व विधायक अनंत सिंह के खिलाफ भी है। पुलिस ने मोकामा के कुख्यात सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह के समर्थकों के बीच हुई गोलीबारी में कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान

पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया, “मोकामा के नौरंगा गांव में दो गुटों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 15 राउंड गोली चली, लेकिन पुलिस को मौके पर केवल तीन राउंड के खोखे मिले हैं। फिलहाल जांच जारी है।”

अनंत सिंह का पक्ष

इस घटना पर अनंत सिंह ने भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, कुछ गरीब ग्रामीण उनसे शिकायत करने आए थे कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने उनके घरों पर जबरन ताले लगा दिए और उन्हें बेघर कर दिया। अनंत सिंह ने कहा, “मैं शाम को गांव गया और अपने समर्थकों से कहा कि ताले खोलें और उन लोगों को बुलाएं, जिन्होंने यह हरकत की थी। जब मेरे समर्थक सोनू और मोनू के घर पहुंचे तो वहां हमला कर दिया गया। सोनू-मोनू के लोगों ने गोली चलानी शुरू कर दी, जिसके जवाब में मेरे लोगों ने भी फायरिंग की।” उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके एक समर्थक को गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This
अगला लेख → ट्रंप के निर्णय ने मस्क को झटका दिया , ऑल्टमैन संग तीखी बहस

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun