मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जलगांव ट्रेन हादसे में 13 लोगों की मौत, सरकार ने 6.5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया

जलगांव ट्रेन हादसे में 13 लोगों की मौत, सरकार ने 6.5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया

महाराष्ट्र के जलगांव में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस के अनुसार, रेलवे ट्रैक के पास से एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है, जिसमें केवल धड़ ही मिला है।यह हादसा उस समय हुआ जब बुधवार शाम पुष्पक एक्सप्रेस में चेन खींचे जाने के बाद कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए थे। इसके बाद वे दूसरी पटरी पर चल रहे थे, तभी पास से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने बताया कि अब तक 13 मृतकों में से 8 की पहचान हो चुकी है। इनमें से दो की पहचान आधार कार्ड के जरिए हुई है। घटना की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ‘सेंट्रल सर्किल’ के मनोज अरोड़ा करेंगे। उन्होंने बताया कि वह गुरुवार को दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक घटना पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के जलगांव में रेल हादसे की खबर से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन द्वारा पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे में मारे गए 12 यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। रेल मंत्री कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों के परिवारों को 1.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये और मामूली घायलों को 5,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि घायल यात्रियों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। दावोस से वीडियो संदेश के जरिए फडणवीस ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।इस हादसे की जांच जारी है और रेलवे सुरक्षा आयुक्त जल्द ही इसके कारणों का पता लगाएंगे।

Share
अगला लेख → झूलन गोस्वामी की ऐतिहासिक उपलब्धि, ईडन गार्डन्स में बंगाल क्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *