मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

Lucknow : अमौसी एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में आग लगने से मचा हड़कंप

Lucknow : अमौसी एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में आग लगने से मचा हड़कंप

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट स्थित वीवीआईपी लाउंज में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लाउंज से उठती आग की लपटें और घना धुआं देख एयरपोर्ट पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। एयरपोर्ट के दमकलकर्मियों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काबू में नहीं आई। इसके बाद सरोजनीनगर फायर स्टेशन को तुरंत सूचना दी गई।

जानकारी मिलते ही सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने पूरी मेहनत के साथ दो घंटे तक कोशिश की और अंततः आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में वीवीआईपी लाउंज का काफी सामान जलकर खाक हो गया। फॉल सीलिंग भी पूरी तरह से नष्ट हो गई।

चीफ फायर ऑफिसर (सीएफओ) मंगेश कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से स्टेट हैंगर के पास बने वीवीआईपी लाउंज में आग लगने की सूचना मिली थी। जब दमकलकर्मी वहां पहुंचे, तो एयरपोर्ट के कर्मचारी पहले से आग बुझाने में जुटे हुए थे। धुएं और अंधेरे की वजह से दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हादसे के बाद अधिकारियों ने आग से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। शुक्र है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वीवीआईपी लाउंज का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → Lucknow : बिजलीकर्मियों ने निजीकरण के विरोध में सरकार के खिल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *