मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही

बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स में 115 और निफ्टी में 50 अंक की बढ़ोतरी

बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स में 115 और निफ्टी में 50 अंक की बढ़ोतरी

भारतीय शेयर बाजार 23 जनवरी 2025 को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार ने आज फ्लैट शुरुआत की, लेकिन दिनभर में इसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। आखिरकार, बीएसई सेंसेक्स 115.39 अंकों (0.15%) की बढ़त के साथ 76,520.38 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में 50.00 अंकों की तेजी आई, और यह 23,205.35 अंकों पर बंद हुआ। बुधवार को भी शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ था, जब सेंसेक्स 566.63 अंकों की बढ़त के साथ 76,404.99 अंकों पर और निफ्टी 130.70 अंकों की तेजी के साथ 23,155.35 अंकों पर बंद हुआ था।

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान में थे, जबकि 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से 30 के शेयर हरे निशान में और 20 के शेयर लाल निशान में बंद हुए थे।

आज के दिन सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 6.81% की बढ़त रही, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.18% की गिरावट आई।

गुरुवार को जिन कंपनियों के शेयरों में तेजी आई: सेंसेक्स की कंपनियों में जोमैटो के शेयर 2.52%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.03%, सनफार्मा 2.01%, टेक महिंद्रा 1.86%, टाटा मोटर्स 1.29%, टाइटन 1.23%, टाटा स्टील 1.20%, आईटीसी 0.72%, बजाज फाइनेंस 0.64%, एशियन पेंट्स 0.61%, इंफोसिस 0.44%, अडाणी पोर्ट्स 0.43%, भारती एयरटेल 0.41%, एनटीपीसी 0.40%, आईसीआईसीआई बैंक 0.26% और बजाज फिनसर्व 0.03% की बढ़त के साथ बंद हुए।

नुकसान के साथ बंद होने वाले शेयर: एचसीएल टेक के शेयर 1.06%, पावरग्रिड 0.99%, भारतीय स्टेट बैंक 0.97%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.92%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.68%, नेस्ले इंडिया 0.47%, एक्सिस बैंक 0.46%, लार्सन एंड टुब्रो 0.37%, टीसीएस 0.26%, इंडसइंड बैंक 0.16%, मारुति सुजुकी 0.14% और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.02% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Share
अगला लेख → विदेशी मार्केट में मंदी से सरसों, मूंगफली और सोयाबीन तेल के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *