मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

PM मोदी ने नेताजी की जयंती के मौके पर छात्रों से की मुलाकात , 2047 तक के लक्ष्य पर चर्चा की

PM मोदी ने नेताजी की जयंती के मौके पर छात्रों से  की मुलाकात , 2047 तक के लक्ष्य पर चर्चा की

आज देश गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में उपस्थित स्कूली छात्रों से मुलाकात की और उनसे देश के भविष्य पर उनके विचार जानें। पीएम मोदी ने छात्रों के साथ एक 3.27 मिनट का वीडियो साझा किया, जिसमें वह उनसे 2047 तक के उनके लक्ष्यों के बारे में पूछते हुए नजर आए। छात्रों ने बताया कि उनका लक्ष्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है और यह पीढ़ी 2047 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगी, जब भारत की आज़ादी को 100 साल पूरे होंगे।

इस संवाद के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों से पूछा कि वे सुबह कितने बजे अपने घर से निकले थे। छात्रों ने बताया कि वे 7 से 8 बजे के बीच घर से निकले थे और खाना घर से खाकर ही आए थे। पीएम मोदी ने पूछा, “आज का दिन खास क्यों है?” छात्रों ने उत्तर दिया, “आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन है।” प्रधानमंत्री ने फिर पूछा, “वह कहां पैदा हुए थे?” छात्रों ने बताया कि वह ओडिशा के कटक में जन्मे थे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कटक में आज बहुत बड़ा समारोह हो रहा है। उन्होंने नेताजी के प्रसिद्ध नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” पर भी चर्चा की और पीएम सूर्योदय योजना के बारे में छात्रों को जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “आज पराक्रम दिवस के मौके पर मैं नेताजी को नमन करता हूं। उनका योगदान हमारे स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय है और वह साहस और धैर्य का प्रतीक हैं। उनका दृष्टिकोण हमें प्रेरित करता है और हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं, जिस भारत का सपना उन्होंने देखा था।”

प्रधानमंत्री ने आज़ादी के संघर्ष के लिए नेताजी के समर्पण और त्याग का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी अपने आराम क्षेत्र से बाहर जाने की हिचकिचाहट नहीं दिखाई। पीएम मोदी ने कहा कि हमें भी आज अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर, एक विकासशील और सक्षम भारत बनाने के लिए प्रयासरत रहना होगा।

पुराने संसद भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और सांसद मौजूद थे। सभी ने आज़ाद हिंद फौज की टोपी पहन रखी थी और इस मौके पर पीएम मोदी ने स्कूली छात्रों से संवाद किया।बाद में, ओडिशा के कटक में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी का वीडियो संदेश भी साझा किया गया।

Share
अगला लेख → प्रियंका और राहुल गांधी पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बड़ा बया…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *