मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

भारत के इस राज्य में ‘मंकीपॉक्स’ का पहला केस सामने आया, मरीज दुबई से आया था

भारत के इस राज्य में ‘मंकीपॉक्स’ का पहला केस सामने आया, मरीज दुबई से आया था

भारत में एक बार फिर मंकीपॉक्स का मामला सामने आया है, और इस बार कर्नाटक राज्य में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार, दुबई से लौटे एक 40 वर्षीय व्यक्ति में मंकीपॉक्स वायरस पाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला कर्नाटक में इस साल का पहला मंकीपॉक्स संक्रमण है।

दुबई में 19 साल से रह रहा था संक्रमित व्यक्ति

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह व्यक्ति पिछले 19 वर्षों से दुबई में रह रहा था और हाल ही में, 17 जनवरी को कर्नाटक के मंगलुरु लौटा था। उडुपी जिले के करकला क्षेत्र के इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि 22 जनवरी को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे ने की।

लक्षण: चकत्ते और बुखार

व्यक्ति के शरीर पर चकत्ते और बुखार के लक्षण दिखाई देने पर उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया। इसके बाद उसका नमूना पहले बैंगलोर मेडिकल कॉलेज और फिर एनआईवी, पुणे भेजा गया, जहां परीक्षण के दौरान मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई।

मरीज की स्थिति स्थिर

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि संक्रमित व्यक्ति की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को घबराने की बजाय सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स की संक्रामकता कम है और इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना, गले में खराश, खांसी और त्वचा पर चकत्ते शामिल हैं। अगर ऐसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत जांच करवाएं और डॉक्टर से संपर्क करें।

Share
अगला लेख → जलगांव रेल हादसे में 4 विदेशी यात्रियों की मौत , जानिए ये कि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *