मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

यूपी में छात्रवृत्ति को लेकर सीएम योगी की तैयारी पूरी , जल्द ही छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

यूपी में छात्रवृत्ति को लेकर सीएम योगी की तैयारी पूरी , जल्द ही छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के विद्यार्थियों को जल्द छात्रवृत्ति और शुल्क का भुगतान करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि छात्रों को शीघ्र भुगतान किया जाए। इसके बाद समाज कल्याण विभाग इस पर तेजी से काम कर रहा है। विभाग ने घोषणा की है कि एक से दो दिन के भीतर अनुसूचित जाति के 33 हजार छात्रों के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। ये छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा के हैं।

साथ ही 12वीं कक्षा से ऊपर के 10 हजार अनुसूचित जाति के छात्रों को भी जल्द ही राशि मिल जाएगी। इन छात्रों के डाटा का अंतिम परीक्षण पूरा कर लिया गया है और इस सप्ताह के अंत तक उनका भी भुगतान किया जाएगा।

समाज कल्याण विभाग के अनुसार, जैसे-जैसे छात्रों का डाटा परीक्षण होता जा रहा है, उनकी छात्रवृत्ति का भुगतान शुरू किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि बुधवार से अनुसूचित जाति के 33 हजार छात्रों के खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अगले एक से दो दिन में यह राशि उनके खातों में पहुंच जाएगी।

इसके अलावा, नौवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ाई करने वाले सामान्य और एससी के 4.5 लाख छात्रों को भी छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाना है। इन छात्रों का डाटा परीक्षण भी चल रहा है और फरवरी के अंत तक उनकी राशि भी भेजने की योजना है।

उत्तर प्रदेश सरकार हर साल 50 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क देती है। यह राशि अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के छात्रों को समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाती है, जबकि पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और जनजाति छात्रों को जनजाति कल्याण विभाग द्वारा यह भुगतान किया जाता है।इस योजना के तहत एससी और एसटी परिवारों की सालाना आय दो लाख रुपये तक और अन्य वर्गों के छात्रों के लिए सालाना आय ढाई लाख रुपये तक होनी चाहिए ताकि वे पात्र माने जाएं।

Share
अगला लेख → लखनऊ में ट्रक और SUV की टक्कर, हादसे में चार लोगों की मौत, म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *