मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

हाथरस में दिल दहला देने वाली घटना, चचेरे भाई ने ली दो मासूमों की जान

हाथरस में दिल दहला देने वाली घटना, चचेरे भाई ने ली दो मासूमों की जान

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र की आशीर्वाद धाम कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक युवक ने अपनी चचेरी बहनों की गला रेतकर हत्या कर दी और अपने चाचा-चाची पर भी जानलेवा हमला किया।पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक विकास ने अपनी चचेरी बहनों सृष्टि (14) और विधि (6) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने चाचा छोटे लाल गौतम और चाची वीरांगना उर्फ गौरी पर भी हमला किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हमला संभवतः पारिवारिक विवाद के चलते हुआ, लेकिन पुलिस स्पष्ट कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से फतेहपुर निवासी छोटे लाल गौतम हाथरस के जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में व्याख्याता हैं और अपनी पत्नी तथा बेटियों के साथ आशीर्वाद धाम कॉलोनी में रहते थे। छोटे लाल पिछले एक साल से लकवे की वजह से बिस्तर पर हैं।

हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि 22 जनवरी की रात करीब नौ बजे विकास अपने एक साथी के साथ छोटे लाल के घर आया था। खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच विकास और उसके साथी ने धारदार हथियारों से हमला किया।

गौरी के चीखने पर हमलावर वहां से फरार हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वीरांगना गौरी के बयान के आधार पर आरोपी विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि विकास अक्सर छोटे लाल के घर आता-जाता रहता था। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → मोकामा फायरिंग मामले में सोनू सिंह ने सरेंडर किया, पूर्व विध…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *