मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी स्थापना दिवस के मौके पर तीन दिवसीय समारोह, उप-राष्ट्रपति का स्वागत CM योगी ने किया

यूपी स्थापना दिवस के मौके पर तीन दिवसीय समारोह, उप-राष्ट्रपति का स्वागत CM योगी ने किया

उत्तर प्रदेश दिवस-2025 का आयोजन लखनऊ के शिल्प ग्राम में 24 जनवरी से 26 जनवरी तक तीन दिनों तक धूमधाम से हो रहा है। इस विशेष अवसर पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में उन छह लोगों को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2024-25’ से सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य किए हैं और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इन सम्मानित व्यक्तियों को 11 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किए गए। सम्मान पाने वाले छह व्यक्तियों में शामिल हैं: वाराणसी के कृष्णकांत शुक्ल (भौतिक विज्ञान, संगीतकार, कवि), वृंदावन मथुरा के हिमांशु गुप्ता (उद्यमी-पर्यावरणविद्), कानपुर के मनीष वर्मा (कृषि-दलित उद्यमी), बुलंदशहर की कृष्णा यादव (महिला उद्यमी), बुलंदशहर के कर्नल सुभाष देशवाल (कृषि-उद्यम) और बहराइच के डॉ. जय सिंह (केला उत्पादन)।

यूपी दिवस के इस कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए एक नई योजना की घोषणा भी कर सकती है। इस तीन दिवसीय आयोजन में 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस और मतदाता दिवस, और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह कार्यक्रम न केवल लखनऊ, बल्कि नोएडा के शिल्प ग्राम, महाकुंभ और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भी आयोजित किया जाएगा।राज्य के पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव, मुकेश मेश्राम ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर युवा पर्यटन क्लब के सदस्य पेंटिंग, रील और चित्रकला का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर कई प्रमुख हस्तियों और राजनेताओं की उपस्थिति भी रहेगी। इस तीन दिवसीय आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → मध्य प्रदेश में 17 शहरों में शराबबंदी का फैसला, उज्जैन भी इस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *