मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

कोहरे के बीच दिल्ली की सुबह हुई ठंडी, 26 जनवरी को बारिश की चेतावनी, IMD की नई जानकारी

कोहरे के बीच दिल्ली की सुबह हुई ठंडी, 26 जनवरी को बारिश की चेतावनी, IMD की नई जानकारी

उत्तर भारत सहित दिल्ली में इस समय सर्दी का मौसम अपने चरम पर है। राजधानी दिल्ली में सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ी हुई है और कोहरे की हल्की परत भी देखी जा रही है। हालांकि, दिन में तेज धूप का अहसास लोगों को राहत दे रहा है। आज, शनिवार 25 जनवरी 2025 की सुबह, हल्के कोहरे और ठंडी हवा के साथ हुई। वहीं, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उस दिन मौसम कैसा रहेगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आइए जानते हैं IMD के अनुसार आने वाले सप्ताह में मौसम कैसा रहेगा।

25 जनवरी 2025: सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा और उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-14 किमी/घंटा की गति से हल्की हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

26 जनवरी 2025: गणतंत्र दिवस के दिन मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 10 किमी/घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

27 जनवरी 2025: इस दिन अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। आसमान साफ रहेगा।

28 जनवरी 2025: अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह और रात में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। पूरे दिन आसमान साफ रहेगा।

29 जनवरी 2025: इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह और रात को हल्का से मध्यम कोहरा या धुंध छाई रह सकती है।

30 जनवरी 2025: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। सुबह और रात में हल्के से मध्यम कोहरे या धुंध की संभावना है।

शुक्रवार का मौसम: IMD के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही और दिन के दौरान आर्द्रता 90 से 58 प्रतिशत के बीच रही।

Share
अगला लेख → गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की ये सड़कें रहेंगी बंद, सफर से पहले …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *