मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश नईम को मुठभेड़ के दौरान ढेर किया, 5 हत्याओं में शामिल था

UP : पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश नईम को मुठभेड़ के दौरान ढेर किया, 5 हत्याओं में शामिल था

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन इलाके में शनिवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश नईम को ढेर कर दिया। नईम पर अपने सौतेले भाई सहित परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने का आरोप था।

पुलिस के अनुसार, नईम कई महीनों से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। शुक्रवार रात पुलिस को एक सूचना मिली कि नईम समर गार्डन में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की।

शनिवार सुबह लगभग तीन बजे पुलिस ने नईम को घेरने की कोशिश की, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नईम घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नईम पर 9 जनवरी को सुहेल गार्डन इलाके में अपने सौतेले भाई मोईनुद्दीन, उसकी पत्नी आसमा और तीन मासूम बेटियों अफ्सा (8), अजीजा (4) और अदीबा (1) की बर्बरता से हत्या करने का आरोप था। इस हत्याकांड में नईम ने पत्थर काटने वाली मशीन का इस्तेमाल किया था। हत्या की जानकारी तब मिली जब मोईनुद्दीन के भाई उनके घर पहुंचे और वहां खून से सने शव देख कर चीख पड़े।

नईम का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा था, और अन्य राज्यों में भी उसके खिलाफ हत्या और गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे। मेरठ पुलिस के अनुसार, नईम के पास से एक हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। एसएसपी विपिन ताड़ा ने कहा कि पुलिस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है।

Share
अगला लेख → Agra : ट्रैक्टर और ऑटोरिक्शा के बीच जोरदार टक्कर, दो की मौत,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *