मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

Republic day 2025: कर्तव्य पथ पर पिता-पुत्र का जोड़ी दिखेगी, लेफ्टिनेंट अहान तीसरी पीढ़ी के फौजी

Republic day 2025: कर्तव्य पथ पर पिता-पुत्र का जोड़ी दिखेगी, लेफ्टिनेंट अहान तीसरी पीढ़ी के फौजी

भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना के जवान कर्तव्य पथ पर परेड करते हैं और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। इस अवसर पर भारतीय सेना द्वारा हथियारों और उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाती है। 26 जनवरी का दिन ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था और देश ने एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। इस साल भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार परेड में अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों जैसे प्रलय शॉर्ट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल और संजय बैटल फिल्ड सर्विलांस सिस्टम का प्रदर्शन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे।

इसके अलावा, एक और खास बात है जिसने पूरे देश को प्रेरित किया है। भारतीय सेना के दिल्ली एरिया के जीओसी, लेफ्टिनेंट जनरल भावनीश कुमार और उनके बेटे, लेफ्टिनेंट अहान, दोनों एक साथ कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल भावनीश कुमार एक डेकोरेटेड ऑफिसर हैं और उनकी सेवा भारतीय सेना में बहुत ही गौरवपूर्ण रही है। वह पैराशूट बटालियन की तीसरी रेजिमेंट से कमीशन हुए थे। उनके बेटे, लेफ्टिनेंट अहान, जो अपने पिता को आदर्श मानते हैं, 2023 में 69वीं आर्म्ड रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में, वह 61वीं कैविलरी के घुड़सवार दस्ते के contingent कमांडर के रूप में परेड में भाग लेंगे। पूरे परेड की कमान उनके पिता, लेफ्टिनेंट जनरल भावनीश कुमार ही संभालेंगे। यह घटना भारतीय सेना की एकता और समर्पण की प्रतीक है, जिसमें पीढ़ी दर पीढ़ी देश की रक्षा में तत्पर रहने की परंपरा रही है।

Share
अगला लेख → हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्कूलों का किया निरीक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *