मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

गणतंत्र दिवस पर इस बार दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी , IMD ने वजह बताई

गणतंत्र दिवस पर इस बार दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी , IMD ने वजह बताई

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पिछले आठ सालों में पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर इस साल का मौसम सबसे गर्म रहा। 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इससे पहले 2017 में इसी दिन का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में 26 जनवरी के दिन दिल्ली के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

अगर पिछले सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1991 से 26 जनवरी का औसत अधिकतम तापमान (एलपीए) 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। हालांकि, हालिया वर्षों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा है। उदाहरण के तौर पर, 2024 में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 17.3 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी का कहना है कि लगातार सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की वजह साफ आसमान और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं हैं।

धूप के चलते दिन में गर्माहट ‘स्काईमेट’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि हाल के दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई है। इसके बावजूद, दिन में तेज धूप होने के कारण दिल्ली के अधिकतम तापमान पर इसका खास असर नहीं पड़ा। हालांकि, साफ आसमान और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात का तापमान जरूर गिरा है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 9.8 डिग्री सेल्सियस था।

आने वाले दिनों का मौसम आईएमडी के मुताबिक, 28 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके अलावा, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 216 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शनिवार को यह 174 दर्ज किया गया था।

Share
अगला लेख → हलाल प्रोडक्ट्स को बैन करने की मांग तेज, इस राज्य में उठा वि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *