मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बरेली पुलिस की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बरेली पुलिस की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बरेली जिले के थाना इज्ज़तनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ के दौरान 25,000 रुपये के इनामी और शातिर अपराधी छत्रपाल, जो कि कलैक्टर का पुत्र है, को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। यह घटना 25 जनवरी 2025 की रात करीब 1:35 बजे चितुपुरा नहर पुलिया के पास हुई। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिथरी चैनपुर की ओर से एक संदिग्ध स्पलेंडर बाइक सवार वैसपुर पुलिया के पास पुलिस चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने बाइक से टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी की और चितुपुरा नहर पुलिया के पास छत्रपाल ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में चौकी प्रभारी धर्मेंद्र बिश्नोई और कांस्टेबल धनीष सक्सेना घायल हो गए।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त छत्रपाल, जो ग्राम कमलापुर, थाना क्योलडिया का निवासी है, एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ बरेली जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट, अवैध हथियार जैसे गंभीर आरोप हैं। उसे थाना क्योलडिया के केस नंबर 76/24 (धारा 342/394/420) में वांछित था और उसके ऊपर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

Share
अगला लेख → कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के लिए बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ ग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *